28 Mar 2024, 23:45:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पापा बनने वाले हैं जडेजा, धूमधाम से हुई पत्‍नी रीवाबा की गोद भराई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2017 12:09PM | Updated Date: Apr 14 2017 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रवींद्र जडेजा पापा बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को रविंद्र जडेजा की बहन ने ही मीडिया से शेयर की है। शुक्रवार को उनके जामनगर स्थित घर पर उनकी पत्‍नी रीवाबा की धूमधाम से गोद भराई हुई। इस कार्यक्रम में उनके परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इस दौरान रीवाबा हरे रंग की साड़ी में दिखीं। पत्नी रीवाबा की गोद भराई की रस्म पूरे पारंपरिक तरीके से की गई है। 
 
रीवाबा ने गोदभराई की रस्म निभाते हुए अपने देवर के गालों पर कुमकुम भी लगाया। बता दें कि 17 अप्रैल 2016 को जडेजा और रीवाबा शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। मालूम हो कि रीवाबा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस पार्टी से जकोट शहर के महामंत्री हैं इसलिए उनका परिवार राजनीति में अच्छी पकड़ रखता है। गौरतलब है कि बीते साल टीम इंडिया के कई खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधे। इन खिलाडि़यों में रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा और हरभजन सिंह है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »