28 Mar 2024, 17:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरव गांगुली ने उठाए धोनी की बैटिंग पर सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2017 9:44AM | Updated Date: Apr 13 2017 9:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ‘एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में चैम्पियन खिलाड़ी’ हैं लेकिन उन्होंने संदेह जताया कि वह अब भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 में अच्छे खिलाड़ी हैं। गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, मुझे काफी यकीन नहीं है कि धोनी अच्छा टी-20 खिलाड़ी है।
 
वह एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियन खिलाड़ी है लेकिन टी-20 क्रिकेट में 10 साल में उसने सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है और यह सर्वश्रेष्ठ रिकाॅर्ड नहीं है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक बार फिर धोनी के प्रभावहीन प्रदर्शन के बाद गांगुली ने यह टिप्पणी की।
 
गांगुली ने हालांकि कहा कि धोनी शानदार एकदिवसीय खिलाड़ी है और चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए उनकी अनदेखी नहीं हो सकती। गांगुली ने कहा, मैं चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए धोनी को चुनूंगा लेकिन उसे रन बनाने होंगे। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि धोनी को बल्ले से रन बनाने होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »