29 Mar 2024, 12:20:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC ने दिया हरभजन को बड़ा सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 1:21PM | Updated Date: Apr 12 2017 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारत के अनुभवी आॅफ स्पिनर हरभजन सिंह को एक से 18 जून तक इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्राॅफी के लिये आठ एम्बेसडर में एक चुना गया। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, बांग्लादेश के हबीबुल बशर, इंग्लैंड के इयान बेल, न्यूजीलैंड के शेन बांड, आॅस्ट्रेलिया के माइक हस्सी, श्रीलंका के कुमार संगकारा और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ टूर्नामेंट के अन्य एम्बेसडर होंगे।
 
यह घोषणा टूर्नामेंट के इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच द ओवल में होने वाले शुरूआती मुकाबले से पूरे 50 दिन पहले हुई है। हरभजन उस भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने 2002 में कोलंबो में श्रीलंका के साथ ट्राॅफी साझा की थी। वह इससे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आईसीसी द्वारा जारी बयान में हरभजन ने कहा- वैश्विक टूर्नामेंट का एम्बेसडर नियुक्त किया जाना सचमुच गर्व की चीज है। उन्होंने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि गत चैम्पियन टीम इंडिया इसमें ऊंचाईयां हासिल करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »