25 Apr 2024, 07:03:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIDEO: अनुष्‍का नहीं विराट को ये एक्ट्रेस लगती थी क्यूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 11:02AM | Updated Date: Apr 12 2017 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल से बाहर चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा किया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिश्ता अब सभी के सामने है, लेकिन विराट का एक बहुत पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि वह अनुष्का के नहीं जेनेलिया डिसूजा के फैन हैं। आज अनुष्का शर्मा के साथ इश्क फरमाने वाले कोहली को कभी जेनेलिया डिसूजा काफी क्यूट लगती थी।
 
विराट ने इंटरव्यू में बताया कि जेनेलिया डिसूजा उन्हें क्यूट लगती हैं। यह इंटरव्यू काफी पुराना है। हालांकि अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक अच्छी रिलेशनशिप में हैं। इंटरव्यू में जब विराट से पूछा कि उनकी सबसे छोटी डेट कौन-सी रही, तो विराट ने कहा कि उनकी सबसे छोटी डेट 5 मिनट के लिए रही थी, जब उन्होंने सिर्फ लड़की को देखा था और भाग गए थे। इस इंटरव्यू में कोहली उम्र में काफी छोटे दिख रहे हैं।
 
मालूम हो कि 14 अप्रैल को बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का मुकाबला होगा। गौरतलब है कि विराट ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान रांची टेस्ट में कंधे में चोट के बाद मैदान से बाहर हैं। विराट की गैरमौजूदगी में आरसीबी की कमान शेन वॉटसन के हाथ में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »