25 Apr 2024, 04:19:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग ने अंपायर को इस अंदाज से किया 'बर्थडे विश', पढ़ें- वीरू का मजेदार ट्वीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 10:52AM | Updated Date: Apr 12 2017 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने मजेदार ट्वीट्स से अपनी अलग पहचान बना चुके टीम इंडिया के पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस बार अपने ट्वीट से न्यूजीलैंड के अंपायर बिली बॉडन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। न्यूजीलैंड के अंपायर बिली बॉडन का दिलचस्प अंदाज क्रिकेट फैंस को हमेशा गुदगुदाता रहेगा। मैदान पर अंपायर के तौर पर उनकी मौजूदगी दर्शकों को लुभाती रही है। बाउडेन 11 अप्रैल को 54 साल के हो गए। वीरेंद्र सहवाग ने बॉडन को उन्हीं के अंदाज में विश किया है।  सहवाग ने ट्विटर पर लिखा है- उत्साही और सबसे मनोरंजक अंपायर बिली बॉडन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। घी सीधी उंगली से ना निकले, तो बिली है ना!
 
सहवाग ने मंगलवार को बिली के जन्मदिन पर ट्वीट किया और लिखा- हमेशा जोश से भरपूर और सबसे ज्यादा मनोरंजक अंपायर बिली बॉडन को हैप्पी बर्थडे।' इसके आगे वीरू ने हिंदी की एक प्रचलित कहावत को बिली के आउट देने के स्टाइल से जोड़ दिया। वीरू ने लिखा 'घी सीधी उंगली से न निकले, तो बिली है न!' सहवाग इन दिनों आईपीएल की टीम किंग्स XI पंजाब के कोच भी हैं और वह IPL के इस व्यस्त कार्यक्रम में भी वीरू ट्वीट्स के लिए समय निकाल रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »