26 Apr 2024, 00:27:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चोटिल विराट से मिलने बेंगलुरू पहुंची अनुष्का शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2017 9:33AM | Updated Date: Apr 12 2017 9:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विराट और अनुष्का का नाम उन जोड़ियों में शुमार है, जो एक-दुसरे पर अपनी जान छिड़कते हैं। आजकल एक ओर जहां बॉलीवुड में ब्रेकअप का माहौल है, वहीं लोगों के फेवरेट कपल अनुष्का और और विराट के बीच सबकुछ ठीक होता नज़र आ रहा है। कुछ दिनों पहले अनुष्का और विराट की ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैन्स को निराश कर दिया था, लेकिन हाल ही में दोनों को कई बार साथ देखा गया है। इतना ही नही, उनके बीच जबरदस्त रोमांस भी चल रहा है, और वो भी चुपके-चुपके नहीं, बल्कि खुलेआम। 
 
विराट अपनी कंधे की चोट के चलते आईपीएल के 10वें सीजन का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, जिससे साफ़ पता चलता है कि विराट बुरी तरह से चोटिल हैं। ऐसे में उनकी लेडी लव उनसे कैसे दूर रह सकती हैं? और इसलिए अनुष्का हाल ही में अपने प्यार विराट की खैरियत जानने बंगलुरु पहुंच गई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »