29 Mar 2024, 10:45:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बारिश ने रोका इस भारतीय रेसर का रास्‍ता, फिर भी किया कमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 1:45PM | Updated Date: Apr 11 2017 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 सेपांग। भारतीय रेसर अरमान इब्राहिम ने सुपर ट्रोफियो एशिया सीरीज में बारिश और तकनीकी खराबियों को मात देते हुए यहां तीसरा स्थान हासिल किया। एफएफएफ रेसिंग टीम का नेतृत्व कर रहे अरमान ने पहली रेस में छठे स्थान से शुरुआत की थी। क्वालीफाइंग में उन्हें संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अपनी क्षमता और गति का प्रदर्शन कर उन्होंने बाधाओं को पार कर तीसरा स्थान हासिल किया। 

उनकी रेस के दौरान स्थितियां अचानक बदलीं और बारिश ने ट्रैक को चिकना बना दिया। यही नहीं, इसके बाद उनकी कार में तकनीकी खराबी भी आई। इन सबके बावजूद उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जीत के बाद उन्होंने कहा- जिस तरह हमने सप्ताहांत में हालात का सामना किया, उससे मैं खुश हूं। अंत में पोडियम पर जगह बना पाना शानदार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »