20 Apr 2024, 04:45:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर को लगता है विराट से डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 11:01AM | Updated Date: Apr 10 2017 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान विराट कोहली को आक्रामक कप्तान करार दिया है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी विराट इतने अग्रेसिव होते हैं कि उनसे डर भी लगता है। अश्विन से जब पूछा गया कि आप एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी को किस प्रकार आंकते हैं? उन्होंने कहा कि किसी टीम की कप्तानी करना अत्यधिक ऊर्जा खर्च करने वाला और बिना फायदे वाला काम है। हंसते हुए अश्विन ने कहा कि कप्तानी करते हुए 5 साल बाद किसी को भी इससे रिटायरमेंट लेनी पड़ती है। 
 
उन्होंने कहा कि कप्तानी का मतलब सिर्फ टॉस जीतकर गेंदबाजी या बल्लेबाजी का चुनाव करना नहीं है। आपको मीडिया से बात करनी होती है, टीम चुननी होती है, अंतिम ग्यारह का चयन करना होता है। धोनी ने लंबे समय तक टीम के लिए यह काम किया। धोनी एक परिपक्व कप्तान हैं। जहां, तक विराट की बात है, को वो इस मामले में धोनी से काफी जुदा हैं।
 
अश्विन ने कहा कि कोहली मैदान पर कोहली काफी आक्रमक रहते है। कभी-कभी तो वो इतने आक्रामक होते हैं कि उन्हें भी कोहली से डर लगने लगता है। अश्विन ने कहा- मैं सोच में पड़ जाता हूं कि किसी फील्डर को हटाऊं या नहीं। हालांकि वो बतौर खिलाड़ी, कप्तान और व्यक्ति काफी आगे बढ़े हैं। हालांकि अश्विन ने कहा कि वो खुद अगर कप्तान होते, तो जिम्मेदारी और संपर्क पर जोर देते। मैं अपनी एनर्जी से टीम को प्रेरणा देता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »