28 Mar 2024, 15:33:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर बजाई इस पाकिस्‍तान खिलाड़ी की बैंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 10:17AM | Updated Date: Apr 10 2017 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शोएब अख्तर एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग के निशाने पर आ गए हैं। सहवाग ने रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से फेमस शोएब अख्तर पर ऐसा कमेंट किया है, जो पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को कतई पसंद नहीं आएगा। दरअसल वीरू ने टीवी प्रेजेंटर जतिन सप्रू को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया। वीडियो में शोएब अख्तर जतिन सप्रू पर भड़के हुए दिख रहे हैं। 

सहवाग ने ट्वीट किया- जतिन सप्रू, जन्मदिन की बधाई। अपना शानदार काम करते रहिए और मेरे होते हुए इनसे डरने का नहीं। दरअसल, वीरू ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें शोएब जतिन सप्रू पर नाराज नजर आ रहे हैं। ये वाकया पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद का है। 
 
पाकिस्तानी टीम की करारी हार के बाद सप्रू करीब-करीब पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। जो शोएब अख्तर को नागवार लगता है। उस वक्त स्टूडियो में कपिल देव भी रहते हैं. इसके बाद सप्रू ने शोएब को टैग करते हुए लिखा- देख लो भाई जान। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »