26 Apr 2024, 04:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने शेयर की पिता की कब्र खोदने की तस्वीर, मचा बवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 9:45AM | Updated Date: Apr 7 2017 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें शमी अपने पिता की कब्र को तैयार करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। शमी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, 'वह लम्हा बहुत मुश्किल होता है जब भी कोई अपने वालिद की कब्र खोदता या बनाता है। मिस यू पापा एंड थैंक यू फॉर समवन जिसने ये पिक मुझे पहुंचाया। 
 
फेसबुक पर इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद से ही लोग उनका विरोध कर रहे हैं।  शमी की इस पोस्ट पर अधिकतर लोगों ने कमेंट किया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर कब्र की तस्वीर पोस्ट नहीं करनी चाहिए थी। जबकि कुछ लोगों ने उनके दुख में संवेदनाएं व्यक्त की है। कुछ लोगों ने इस पोस्ट पर लिखा है कि क्रिकेटर अपने पिता के प्रति अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं, लोगों को इससे नाराज नहीं होना चाहिए।
 
आपको बता दें कि इससे पहले भी मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर लोगों का निशाना बने थे। उन्होंने ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर की थी। लोगों ने उनकी पत्नी के कपड़ों की आलोचना की थी जिसपर शमी ने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया था। 
 
मालूम हो कि इसी साल के जनवरी महीने में शमी के पिता निधन हो गया था, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन काफी इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शमी के लिए उनके पिता केवल एक पिता ही नहीं थे बल्कि एक आदर्श व्यक्तित्व और मेंटर थे। शमी ने कई मौकों पर अपनी सपलता का श्रेय अपने पिता को दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »