25 Apr 2024, 10:04:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने रचा एक ओर इतिहास, अब किया ऐसा कारनामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2017 4:05PM | Updated Date: Apr 5 2017 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान और स्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक ओर करनामा अपने नाम किया है। ‘क्रिकेट की बाइबल’ कही जाने वाली विजडन पत्रिका ने इस सप्ताह प्रकाशित होने जा रहे अपने संस्करण में लीडिंग क्रिकेटर के रूप में विराट कोहली को चुना है।
 
इस समय विराट विश्व क्रिकेट में चमकता हुआ सितारा बने हुए हैं। वह भारतीय टीम को ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में नम्बर वन पर पहुंचाया है। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रेलियाई से टेस्ट शृंखलाएं जीती थी। विराट का इस एक वर्ष में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में प्रदर्शन शानदार रहा है। इस दौरान उनका में टेस्ट में 75, वनडे में 92 का तथा टी-20 में 106 का औसत रहा है।
 
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 2003 से शुरू हुआ है। विराट यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने 2008 और 2009 में और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इसे 2010 में जीता था।  ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी को महिला वर्ग में यह पुरस्कार मिला है। 
 
1997 के बाद किन्ही दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों- मिस्बाह उल हक और यूनिस खान को साल के पांच क्रिकेटरों में जगह मिली है। इन दोनों के आने के बाद इस सूची में पाकिस्तान के कुल खिलाड़ियों की संख्या 14 हो गई है। अब पाक भारत के करीब पहुंच गया है। इस सूची में भारत के खिलाड़ियों की संख्या 15 है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »