29 Mar 2024, 04:16:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

परेरा की तूफानी पारी से श्रीलंका ने जीता पहला टी-20 मैच, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2017 1:32PM | Updated Date: Apr 5 2017 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। कुसल परेरा द्वारा तेजी से बनाए गए अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने बुधवार को यहां खेले गए दो मैचों की ट्वेंटी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया। परेरा ने 53 गेंदों में 77 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत श्रीलंका ने 18.5 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए। इससे पहले श्रीलंका ने बांग्लादेश को छह विकेट के नुकसान पर 155 रन पर रोक दिया था।
 
श्रीलंका की मैच पर पकड़ कभी कमजोर नहीं हुई। परेरा और कप्तान उपुल थरंगा ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। हालांकि बांग्लादेशी कप्तान मशरफ मुर्तजा के दो विकेट लेने से श्रीलंका के रन बनाने की रफ्तार थोड़ी धीमी अवश्य हुई थी।
परेरा ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। वह अंतिम ओवर में मिड ऑफ पर सौम्य सरकार को तस्किन अहमद की गेंद पर कैच थमा बैठे। हालांकि सीक्कुज प्रसन्न 22 नाबाद और थिसारा परेरा चार नॉट आउट ने उसी ओवर में खेल समाप्त कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »