28 Mar 2024, 15:51:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस बार खास होगा सचिन का 44वां जन्मदिन, जानें कैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2017 10:54AM | Updated Date: Apr 5 2017 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के उपलब्धियों से भरे सुनहरे करियर पर एक डॉक्यूमेंट्री उनके 44वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर प्रसारित किया जाएगा। ‘लिटिल मास्टर’ नाम की यह फिल्म 23 अप्रैल को सोनी ईएसपीएन चैनल पर दिखाई जाएगी। भारत की छह साल पहले विश्व कप 2011 में ऐतिहासिक जीत को लेकर इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से खेल और एक व्यक्ति ने कुछ सप्ताह में एक देश के उदय को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है। 
 
फिल्म के निर्देशक गौतम शर्मा ने कहा - भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और सचिन के प्रशंसकों के लिए यह रोचक कहानी होगी। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने सचिन के साथ कुछ समय बिताया और उनसे सुना कि विश्व कप 2011 की जीत उनके लिए क्या मायने रखती है। उन्होंने कहा- उनके साथियों ने भी उनके साथ की यात्रा का जिक्र किया और बताया कि विश्व कप सचिन को समर्पित करना कितना मायने रखता है। इससे यह शानदार स्टोरी बन गई है। सचिन ने टेस्ट मैचों में 51 और वनडे मैचों में 49 शतकीय पारियां खेली हैं। 
 
सचिन तेंदुलकर की जिन्दगी पर भी एक फिल्म बन रही है। बायोग्राफी 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' 26 मई, 2017 को रिलीज होगी। 2013 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले लिटिल मास्टर की ऑटोबायग्राफी 'प्लेइंग इट माइ वे' उनके रिटायरमेंट के कुछ दिनों बाद ही प्रकाशित हुई थी। सचिन तेंदुलकर ने केवल 16 साल की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
 
वनडे मैचों में दोहरा शतक जमाने वाले वह पहले बल्लेबाज थे। यही नहीं टेस्ट और वनडे मैचों में अधिकतम शतक जमाने का रेकॉर्ड भी उनके ही नाम है। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक हैं। ऐसा अब तक किसी और बल्लेबाज ने नहीं किया है। विवादों से दूर रहने वाले सचिन के जीवन से क्रिकेट के मैदान और इससे बाहर की कई रोमांचक घटनाएं जुड़ी हैं। क्रिकेट प्रेमियों को बेहद ही बेसब्री से इसका इंतजार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »