26 Apr 2024, 04:39:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस बात से काफी नाराज हैं विराट, BCCI के सामने रखी यह कड़ी मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2017 12:30PM | Updated Date: Apr 4 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीसीसीआई ने भारत के 32 केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों की सालाना रिटनेरशिप फीस दोगुनी कर दी है। जिसमें मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा पांच अन्य खिलाड़ी दो करोड़ रुपए के ग्रेड ए में मौजूद हैं। 
 
अब बीसीसीआई की ओर से जारी सैलरी सूची के बाद खिलाडियों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। खिलाड़ी अपने सैलरी से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग की है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार कप्‍तान विराट कोहली भी अपने वेतन से खुश नहीं हैं। 
 
खबर है कप्‍तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से अपनी सैलरी 5 करोड़ करने की मांग की है। कोहली ने अपने साथ-साथ अपने साथी खिलाडियों की सैलरी भी बढ़ाने की मांग की है। मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो विराट कोहली ने ग्रेड-ए सूची में शामिल खिलाडियों को 5 करोड़, ग्रेड-बी सूची में शामिल खिलाडियों की सैलरी 3 करोड़ और ग्रेड-सी सूची में शामिल खिलाडियों को डेढ़ करोड़ देने की मांग की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »