24 Apr 2024, 01:14:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब हर रोज 5 करोड़ रू. कमाएंगे विराट, धोनी-शाहरुख को पछाड़कर बने सबसे महंगे स्टार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2017 12:11PM | Updated Date: Mar 31 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान और स्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली इस समय सफलता की बुलंदियों पर हैं। खेल के मैदान से लेकर, दुनिया भर में लोकप्रियता और बिजनेस में सफलता को लेकर वह रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब खबर आई है कि विराट ने अपनी विज्ञापन फीस भारत में सबसे महंगी कर दी है।  28 वर्षीय कोहली अब विज्ञापनों के लिए प्रतिदिन 5 करोड़ की फीस वसूल करेंगे। इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले भारतीय सिलेब्रिटी बन जाएंगे। कोहली करीब 18 ब्रांड्स के लिए प्रचार करते हैं।

पहले इतनी थी फीस
इससे पहले विराट कोहली 2.5 से 4 करोड़ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से फीस वसूल किया करते थे। मगर कोला कंपनी पेप्सीको के साथ अपना करार रिन्यू करते हुए कोहली ने ज्यादा फीस की बात की। इसके अलावा दो और ब्रांड ने भी कोहली की नई फीस की पुष्टि की।

कई दिग्‍गजों को पछाड़ा
फीस के मामले में विराट कोहली ने कई दिग्‍गजों को पछाड़ दिया है। विराट कोहली अब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह से भी ज्यादा एड फीस लेने वाले स्टार बन गए हैं।

पेप्सी के साथ कर सकते हैं बड़ी डील
कोहली के प्रतिनिधित्व करने वाली कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट ने कहा कि कोहली 30 अप्रैल तक पेप्सी के साथ करार में हैं। नए करार के लिए बातचीत का दौरा जारी है। गौरतलब है कि कंपनियां साल में 2 से 4 दिन के लिए सिलेब्रिटी के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन करती हैं। इन दिनों में सिलेब्रिटी न सिर्फ एड्स की शूटिंग करते हैं, बल्कि सार्वजनिक इवेंट्स, फैंस मीटिंग, प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसी तमाम चीजे भी करते हैं। यानी की कोहली पेप्सी के साथ 10 से 20 करोड़ की डील साइन कर सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »