28 Mar 2024, 19:11:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

AUS के इस दिग्‍गज खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्‍यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 2:26PM | Updated Date: Mar 27 2017 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। हाल ही में प्रवासी भारतीय के रूप में भारत की नागरिकता हासिल करने वाले शॉन टेट लंबे समय से कोहनी के चोट से जूझ रहे थे। इसी कारण से उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी। टेट हाल ही में प्रवासी भारतीय के रूप में भारत की नागरिकता हासिल की है। 
 
34 वर्षीय तेज गेंदबाज शॉन टेट ने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए 3 टेस्‍ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्‍होंने 5 विकेट लिए। टेस्‍ट ने 35 वनडे मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की जिसमें उन्‍होंने 62 विकेट लिए। इस तेज गेंदबाज का कॅरियर चोटों के कारण कुछ खास नहीं रहा और उनको जो शोहरत मिलना चाहिए था या जिसका वो हकदार थे वो नहीं मिल पाया। 
 
शॉन टेट 2014 में भारतीय मॉडल माशूम सिंह से शादी की।  दरअसल टेट 2010 में इंडियन प्रीमियर लीग खेलने के लिए भारत आए थे। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और उसके बाद दोनों ने चार साल बाद शादी कर ली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »