25 Apr 2024, 19:34:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंदौर आईपीएल मैचों की टिकट दर अभी तय नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 11:14AM | Updated Date: Mar 27 2017 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के तीन मुकाबले 8, 10 और 20 अप्रैल को होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि इन मुकाबलों की टिकट दरें अभी तय नहीं हुई हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने होलकर स्टेडियम को होम ग्राउंड बनाया है और उसके पदाधिकारी मैच से जुड़े कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
 
पंजाब फ्रेंचाइजी के एक सदस्य ने बताया कि दर्शकों को अभी टिकटों के लिए कुछ दिनों का और इंतजार करना होगा, क्योंकि हमारी फ्रेंचाइजी ने मनोरंजन कर छूट के लिए मध्यप्रदेश सरकार को पत्र लिखा है। कुछ दिनों पहले हमारे सीओओ राजीव खन्ना भोपाल गए थे और उन्होंने मध्यप्रदेश शासन को मैच के लिए मनोरंजन कर छूट के संबंध में पत्र सौंपा था। हम सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हमें आशा है कि जवाब सकारात्मक मिलेगा। सरकार का जवाब मिलते ही हम टिकट दरें तय कर लेंगे।   
 
पिछले मैच में भी मिली थी छूट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए क्रिकेट टेस्ट सीरिज के दूसरे मुकाबले में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को मध्यप्रदेश शासन ने मनोरंजन में छूट दी थी। ऐसे में पंजाब फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि उन्हें भी छूट मिलेगी, ताकि अधिक से अधिक दर्शक आईपीएल मैचों का लुत्फ उठा सकें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »