17 Apr 2024, 00:50:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुजारा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे सचिन, द्रविड़ भी नहीं बना सके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 11:12PM | Updated Date: Mar 27 2017 4:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। टीम इंडिया के नए मिस्टर भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा हर नए मैच के साथ नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। रांची टेस्ट में जहां उन्होंने भारत की ओर से सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तो धर्मशाला टेस्ट में आते ही जैसे उन्होंने 11वां रन बनाया वह भारत की ओर से एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस दौरान गौतम गंभीर के द्वारा साल 2008/09 में बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

 
क्या है वो रिकॉर्ड?
दरअसल, पुजारा एक टेस्ट सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह अब तक 1312 से ज्यादा रन बना चुके हैं। पुजारा गौतम गंभीर के सत्र 2008/09 के रिकॉर्ड को तोड़ ये कमाल किया। गंभीर ने इस सत्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा 1269 रन बनाए थे।
 
गंभीर ने इस सीजन में 8 मैचों की 16 पारियों में 84.60 की औसत से 1,269 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और चार अर्धशतक जमाए थे। वहीं पुजारा ने अपने नाम 2016/17 में अब तक 13 मैचों की 22 पारियों में 1,288* रन बना लिए हैं। 
 
इस दौरान उनका रन बनाने का औसत 67.47 रहा है। साथ ही वह चार शतक और सात अर्धशतक बना चुके हैं। विश्वस्तर पर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे नंबर पर हैं। रिकी पोंटिंग ने साल 2005- 06 सीजन में 1,483 रन बनाए थे। वैसे पुजारा का लक्ष्य पोंटिंग के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का जरूर होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »