24 Apr 2024, 21:29:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच शुरू होने से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, ये दो दिग्‍गज खिलाड़ी हुए चोटिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 4:40PM | Updated Date: Mar 24 2017 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने से दो दिन पहले कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी चोट के कारण बाहर हो गए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक का इस मैच में खेलना संदिग्ध है।
 
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के अगुआ साउथी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है जबकि डिकाक अपने दाएं हाथ की अंगुली की चोट से जूझ रहे हैं। साउथी के चोटिल होने से न्यूजीलैंड की समस्या बढ़ गई है क्योंकि उनके साथ नयी गेंद संभालने वाले ट्रेंट बोल्ट पांव की चोट के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। यह मैच दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट से जीता था।
 
बोल्ट तीसरे टेस्ट के लिये टीम में है और उन्होंने इस सप्ताह नेट्स पर कुछ समय तक गेंदबाजी भी की। बोल्ट को अभी फिटनेस टेस्ट में सफल होना होगा। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने कहा कि डिकाक को लेकर शुक्रवार को फैसला किया जाएगा। अगर वह नहीं खेल पाते हैं तो हीनरिच क्लासेन को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीका अभी तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »