25 Apr 2024, 10:16:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस मामले में जो रूट से काफी पीछे हैं विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 12:01PM | Updated Date: Mar 24 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भले ही आज क्रिकेट विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हों और दुनियाभर की कंपनियां अपने सामान के प्रचार के लिए उनका चेहरा इस्तेमाल कर रही हों लेकिन जहां तक क्रिकेट से कमाई का सवाल है, वह काफी पीछे हैं। कमाई के मामले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट कप्तान कोहली से कहीं ज्यादा हैं। बीसीसीआई ने बुधवार को खिलाड़ियों के नए कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, जिसके तहत खिलाड़ियों की सैलरी अब दोगुना हो गई है।
 
नए कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक ग्रेड-ए में आने वाले खिलाड़ियों को अब सालाना दो करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले यह रकम एक करोड़ रुपए थी। ग्रेड-ए में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, चतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, मुरली विजय और रविचंद्रन अश्विन आते हैं। दो करोड़ रुपए के अलावा खिलाड़ियों को अब प्रत्येक टेस्ट मैच के 15 लाख रुपए, अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच के छह लाख रुपए और अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच के तीन लाख रुपए दिए जाएंगे। 
 
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की बात करें तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अपने कप्तान को अकेले ही पांच करोड़ 70 लाख रुपए देता है।  इसके अलावा उन्हें कप्तानी के लिए बोनस भी मिलता है। इस हिसाब से जो रूट क्रिकेट की दुनियां के सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »