19 Apr 2024, 10:17:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संन्यास की खबर पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 11:17AM | Updated Date: Mar 24 2017 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिस दिन से इंटरनेशनल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ी है, एक सवाल लगातार पूछा जा रहा है। सवाल ये है कि धोनी कब तक खेलेंगे। धोनी को लगता है कि उनमें 2019 वर्ल्ड कप से आगे भी खेलने की क्षमता है। बशर्ते फिटनेस उनका साथ दे और किसी बड़ी चोट से बचे रहें। 
 
लोगों का तो ये भी कहना है कि चैंपियन ट्रॉफी के बाद माही क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन धोनी 2019 में खेले जाने वाले विश्व कप में खेलने की योजना बना रहे हैं। धोनी को लगता है कि अभी उनमें इतनी ताकत है कि वह 2019 का विश्व कप खेल सकते हैं।
 
गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा- उनमें 2019 का विश्व कप भी खेलने की क्षमता है, लेकिन अगर फिटनेस साथ दे और इस दौरान कोई चोट न लगे। धोनी ने कहा अभी अगले विश्व कप में 2 साल का वक्त बचा हुआ है, ऐसे में अभी से भविष्यवाणी करना मुश्किल है। धोनी ने कहा- जिस तरह का शड्यूल है, उसमें कुछ भी हो सकता है।  
 
धोनी ने कहा कि कुछ भी 100 प्रतिशत नहीं होता है, किसी भी चीज के होने के लिए दो साल बहुत होते है। दो साल में बहुत कुछ हो सकता है, खासतौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यक्रम की यदि हम बात करें तो ये बहुत कठिन कार्यक्रम होता है। दो साल बाद आप थोड़े विंटेज कार बन जाते है।
साथ ही धोनी ने कहा- वास्तव में, मैं सभी चीजों पर विचार कर रहा हूं कि कैसे क्या हो रहा है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा दो साल में काफी कुछ हो सकता है और हां जिस तरीके से मैं आज खेल रहा हूं, मुझे लगता है कि बहुत आसानी से 2019 विश्व कप से आगे तक अपने आप को ले जाऊंगा। धोनी का हालिया प्रदर्शन यह संकेत देता है कि अभी उनमें काफी खेल बचा हुआ है। भारत को जून में चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना है। भारत को खिताब बचाए रखना है, तो धोनी का अहम रोल होगा। 
 
बता दें, धोनी ने टीम इंडिया की 2011 और 2015 विश्व कप में अगुवाई की। 2011 का विश्व कप खिताब भारत ने जीता। जबकि 2015 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए विश्व कप में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से करारी हार मिली थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »