20 Apr 2024, 00:37:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

होटल में ऐसा 'WELCOME' देख डर गया ये ऑस्ट्रेलियाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2017 4:02PM | Updated Date: Mar 23 2017 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 25 मार्च से धर्मशाला में शुरू होगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बुधवार को धर्मशाला में पहुंच गई है। होटल में इन खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में बखूबी स्वागत किया गया, जिसे देखकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विल्कुल हैरान रह गए। 
 
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स जैसे ही कांगड़ा एयरपोर्ट से जब होटल पहुंचे। तभी आईटीसी के कर्मचारियों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान तिलक लगाने के लिए जैसे ही एक महिला थाली लेकर सामने खड़ी हुई, इस ऑस्ट्रेलिया का यह स्पोर्टस मैबेंर काफी डर गया और उसने अपने हाथ ऊपर कर दिए। शायद वो भारतीय परंपरा के इस तरीके को समझ नहीं पाया था। हालांकि हाथ ऊपर करने के दौरान वो मुस्कुरा भी रहा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »