29 Mar 2024, 07:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुरेश रैना की छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2017 12:05PM | Updated Date: Mar 23 2017 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन तीन खिलाड़ियों को अपने ए ग्रेड के अनुबंध में शामिल कर लिया है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की वार्षिक अनुबंध फीस में दोगुना वृद्धि कर दी है। अब ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए, बी ग्रेड को एक करोड़ रुपए और सी ग्रेड को 50 लाख रुपए मिलेंगे। 
 
इस बार सी ग्रेड में 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। शिखर धवन बी से सी ग्रेड में आ गए हैं, लेकिन सुरेश रैना की अनुबंध से ही छुट्टी हो गई है। हरभजन सिंह को भी अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। सी ग्रेड में शामिल किए गए नए खिलाड़ियों में  आशीष नेहरा, केदार जाधव, मनीष पांडे, करुण नायर, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, पार्थिव पटेल, जयंत यादव, मनदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत शामिल हैं। पुरानी सूची से अमित मिश्रा, अक्षर पटेल और धवल कुलकर्णी ने सी ग्रेड में अपनी जगह कायम रखी है। स्टुअर्ट बिन्नी, मोहित शर्मा, वरुण आरोन, करण शर्मा और श्रीनाथ अरविंद को ग्रेड सी से बाहर कर दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »