29 Mar 2024, 01:27:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जडेजा, पुजारा, विजय को ए ग्रेड, मिलेंगे दो करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 6:57PM | Updated Date: Mar 22 2017 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा, विश्वसनीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और शानदार ओपनर मुरली विजय को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन तीन खिलाड़यिों को अपने ए ग्रेड के अनुबंध में शामिल कर लिया है। बता दें कि पिछली बार यह सूची नवंबर 2015 में जारी हुई थी। 

बीसीसीआई ने भारतीय खिलाडि़यों के लिये अनुबंध की घोषणा करते हुये बुधवार को कहा कि खिलाडियों की वार्षिक अनुबंध फीस में दोगुना वृद्धि की गई है। अब ए ग्रेड के खिलाड़यिों को दो करोड़ रूपये, बी ग्रेड को एक करोड़ रूपये और सी ग्रेड को 50 लाख रुपये मिलेंगे जबकि इससे पहले यह राशि क्रमश: एक करोड़, 50 लाख और 25 लाख रूपये थी।  

बीसीसीआई का प्रशासन चलाने के लिये उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने अपनी बैठक में पुरुष क्रिकेटरों के लिये 30 सितंबर 2017 तक समाप्त हाने वाली अवधि तक अनुबंध की घोषणा की है। 
 
ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ी
ए ग्रेड में मौजूदा कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे, पुजारा, जडेजा और विजय शामिल हो गए हैं।  

बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ी
बी ग्रेड में रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, रिद्धिमान साहा, जसप्रीत बुमराह और युवराज सिंह को रखा गया है।
 
सी ग्रेड में शमिल खिलाड़ी
सुरेश रैना,शिखर धवन, अंबाटी रायुडू, अमित मिश्रा, आशीष नेहरा, केदार जाधव, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, करूण नायर, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, पार्थिव पटेल, जयंत यादव, मनदीप सिंह,धवल कुलकर्णी, शार्दुल ठाकुर और रिषभ पंत। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »