19 Apr 2024, 19:30:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के लिए 'हीरा' हैं यह खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 12:25PM | Updated Date: Mar 22 2017 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में शानदार दोहरा शतक बनाने वाले भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की तारीफ करते हुए उन्हें टीम का 'हीरा' बताया है।

विराट ने कहा, टीम में पुजारा का काफी महत्व है लेकिन लोग इस बात को समझ नहीं पाते हैं। वह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह टीम के लिए एक हीरा हैं जो काफी शांत मिजाज हैं और कभी भी दबाव में बल्लेबाजी नहीं करते। यही कारण है कि वह बल्लेबाजी को एक चुनौती के रूप में लेते हैं। 

पुजारा ने पहली पारी में रिकॉर्ड 525 गेंदों में शानदार 202 रन बनाए। भारतीय कप्तान ने कहा, मुझे लगता है उनमें एक खासियत यह है कि जब भी टीम पर मुश्किलें आती है तो वह लंबी पारी खेलकर इसे टाल देते हैं। टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में उनका अहम योगदान है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »