25 Apr 2024, 23:21:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्‍गज खिलाड़ी ने अश्विन को दी धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 11:33AM | Updated Date: Mar 22 2017 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को धमकी दी है। मिचेल स्टार्क ने कहा कि वे भारतीय टीम के अगले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के वक्त अश्विन के हेलमेट पर गेंद मारेंगे।
 
स्टार्क चोट के चलते भारत के खिलाफ चल रही सीरीज के दूसरे टेस्ट के बाद बाहर हो चुके हैं।  गौरतलब है कि अश्विन और स्टार्क के बीच बेंगलूरू टेस्ट के दौरान दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई थी। स्टार्क जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करने वाले हैं। 
 
स्टार्क ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से हंसते हुए कहा- मैं अश्विन को गेंदबाजी करने के लिए उत्साहित हूं। मैं उनकी सलाह मानकर हेल्मेट पर गेंद मारने की कोशिश करूंगा। इस सीरीज को लेकर कई तरह की बातें हुई, मगर लोगों ने क्रिकेट का खूब मजा उठाया है। अश्विन ने बेंगलूरू टेस्ट की दोनों पारियों में स्टार्क को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद अश्विन ने उनके माथे की ओर इशारा किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »