20 Apr 2024, 13:03:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट की दिवानी है ये 17 साल की कश्मीरी लड़की, लिखे कई खत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 10:31AM | Updated Date: Mar 22 2017 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी और टीम के कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों में 17 साल की कश्मीरी लड़की इकरा रसूल का नाम तेजी से मीडिया जगत में छा रहा है। विराट के खेल की दीवानी ये लड़की खुद क्रिकेट खेलती है। कोहली के प्रति उसकी दीवानगी इस हद तक है कि उसने कोहली को 4 खत भी लिखे हैं, ये और बात है कि वो सारे प्यार भरे खत, कोहली को मिले नहीं हैं।

इकरा रसूल बारामुला की रहने वाली हैं और कश्मीरी लड़कों के ही साथ क्रिकेट खेलती हैं। बारामूला में लोग उन्हें 'सुपर गर्ल' भी कहते हैं क्योंकि वो अब तक ब्वॉयज टीम में खेलकर मेडल्स जीत रही है। हिजाब पहनकर क्रिकेट वाली इस लड़की के पिता एक बेकरी चलाते हैं।
 
उनका मानना है कि इकरा अबतक ब्वॉयज टीम में खेलकर मेडल्स जीत रही हैं। उन्हें जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से मौका दिया जाना चाहिए जिससे वे अपने देश का नाम रोशन कर सकें। इकरा का बस यही सपना है कि वे एक दिन टीम इंडिया से खेलकर देश का नाम रोशन करें और कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »