16 Apr 2024, 23:06:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट खेल की दुनिया के डोनाल्ड ट्रंप हैं: आस्ट्रेलियाई मीडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 9:25PM | Updated Date: Mar 21 2017 9:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रांची में तीसरा टेस्ट ड्रा होने के बाद आस्ट्रेलियाई मीडिया ने एक फिर से भारतीय कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधते हुए उन्हें खेल की दुनिया का डोनाल्ड ट्रंप बताया है। 'द डेली टेलीग्राफ' में प्रकाशित एक लेख में भारतीय कप्तान विराट की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की गई है। अखबार के लेख में लिखा है

विराट खेल की दुनिया के डोनाल्ड ट्रंप बन गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की तरह ही विराट ने भी हर चीज के लिये मीडिया को दोषी ठहराना शुरू कर दिया है। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, ऑस्ट्रेलियाई टीम का सपोर्टिंग स्टॉफ है और भारत को उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अब तक हुये तीन मैचों के दौरान खेल से ज्यादा विवादें सुर्खियों में रहा है। पहले डीआरएस विवाद उसके बाद तीसरे टेस्ट में आस्ट्रेलियाई खिलाड़यिों द्वारा विराट की चोट का मजाक उड़ाना और फिर टेस्ट ड्रा होने के बाद मेहमान टीम के खिलाड़यिों द्वारा भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहत पर तंज कसना शामिल है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »