28 Mar 2024, 22:35:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिल गए धोनी के खोए हुए तीन मोबाइल, इन्‍होंने उठाया था गलती से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 12:31PM | Updated Date: Mar 20 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के मोबाइल फोन मिल गए हैं जो यहां होटल में हाल में आग लगने के बाद खो गए थे। दमकलकर्मी ने ये फोन उठा लिए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली दमकल सेवा के कर्मी ने मोबाइल फोन गलती से उठा लिए थे और वह नहीं जानता था कि ये किसके थे। 
 
धोनी 17 मार्च को झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ वेलकम होटल में थे। आग लगने के कारण होटल परिसर को खाली करा दिया गया था। जब वह वापस होटल लौटे तो उन्हें फोन नहीं मिले। इसके बाद द्वारका के पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करायी गई। धोनी ने अपनी शिकायत में कहा- मेरा आईफोन 6 प्लस, रिलायंस एलवाईएफ और नया लावा फोन खो गया है। मेरे सहायक ने होटल के स्टाफ आकाश हंस को सूचित किया जिन्होंने होटल में सीसीटीवी फुटेज देखा लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। 
 
पुलिस ने दमकलकर्मी से संपर्क किया तो उसने तब मोबाइल फोन लौटा दिए। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसने ये सुरक्षा के लिए उठाए थे और वह इन्हें लौटाने जा रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- जिस व्यक्ति ने फोन लिए उसने गलती से ऐसे किया। वह व्यक्ति और अन्य स्टाफ क्रिकेटर के कमरे की सफाई करने के लिए गया था। फोन किसका है यह जाने बगैर उसने फोन रख लिया। जब पुलिस ने संपर्क किया तो उसने स्वीकार किया और फोन हमें दे दिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »