20 Apr 2024, 02:22:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कंगारुओं की पिटाई करने के बाद ये क्‍या कर रहे हैं पुजारा-साहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 12:21PM | Updated Date: Mar 20 2017 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मैच में चेतेश्वर पुजारा और रिद्धिमान साहा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने चौथे दिन सातवें विकेट के लिए 199 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। पुजारा ने जहां 525 गेंदों में 202 रनों की मैराथन पारी खेली, तो वहीं रिद्धिमान साहा ने भी अपने करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए 117 रन बनाए। साथ ही यह पुजारा का तीसरा दोहरा शतक था। रांची टेस्ट में 199 रनों की लंबी साझेदारी करने और कंगारुओं के पसीने छुड़वाने वाले पुजारा और साहा का मैच के बाद एक अलग ही रंग में दिखे। 
 
बीसीसीआई ने पुजारा और साहा की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की, जिसमे दोनों खिलाड़ी मसाज करवाते हुए दिख रहे हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट किया कि पांच घंटे से ज्‍यादा समय मैदान में बिताने के बाद ये दोनों खिलाडी ऑफ फिल्ड भी एक साथ है। 
 
बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने भारत की पहली पारी में 202 रनों की मैराथन पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया। पुजारा ने इस मैच में रिद्धिमान साहा (117) के साथ सातवें विकेट के लिए 199 और मुरली विजय (82) के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी कर भारत को अहम बढ़त दिलाई। 
 
पुजारा ने साहा के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी भी की जो भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। साहा ने इस मैच में 117 रनों की पारी खेली, यह उनका तीसरा शतक था। साहा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे आगे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी के नाम छह शतक हैं। 
भारत ने इस साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में बनाए गए 451 रनों के विशाल स्कोर का मजबूत जवाब देते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 603 रनों पर घोषित कर दी
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »