24 Apr 2024, 07:18:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड लिए खुशखबरी, टीम में हुई इन दो दिग्‍गजों की वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 11:00AM | Updated Date: Mar 20 2017 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरिज में पिछड़ रही न्यूजीलैंड टीम के लिए तीसरे टेस्ट से पहले खुशखबरी आई, जब दो दिग्गजों रॉस टेलर और ट्रेंट बोल्ट की टीम में वापसी हुई। ये दोनों खिलाड़ी चोट की वजह से पहले टेस्ट के बाद टीम से बाहर हुए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट मात्र तीन दिनों में जीतकर सीरिज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। वैसे कीवी बल्लेबाजी कोच क्रैग मैकमिलन ने कहा कि अभी इन दोनों का तीसरे टेस्ट में खेलना तय नहीं है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ पूरी तरह फिट खिलाड़ी को ही उतारा जाएगा। यह मैच शनिवार से हैमिल्टन में शुरू होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »