25 Apr 2024, 22:26:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

...तो फिर 6 गेंदों पर 6 छक्‍के लगाएंगे युवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2017 3:54PM | Updated Date: Mar 19 2017 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के धाकड़ बल्‍लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि यदि उन्हें टी-20 विश्व कप में मौका मिला तो वह लगातार छह गेंद पर छह छक्के लगाने का प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगे। युवराज टी-20 के मुकाबलों को किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी चुनौती मानते हैं। उन्होंने कहा कि आइपीएल-10 में कड़े मुकाबले होंगे और वह इसके लिए तैयार हैं।
 
युवराज का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए हर सीरीज नई होती है और खिलाड़ी को पिछला प्रदर्शन सिर्फ हौसला दे सकता है। उन्होंने कहा कि आप यह कतई नहीं कह सकते कि जिन गेंदबाजों को पिछली सीरीज में खेला था, उनकी खराब गेंदबाजी अभी जारी रहेगी। एक गेंदबाज हर ओवर में नया रूप लेकर आता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »