20 Apr 2024, 12:49:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुजारा और मुरली विजय की जोड़ी ने तोड़ा सचिन-द्रविड़ का ये खास रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 5:47PM | Updated Date: Mar 18 2017 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने एक रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस मैच में बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दी साथ ही मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी ने 102 रनों की साझेदारी की। साझेदारी से टीम इंडिया को मजबूती मिली और इस दौरान बल्लेबाज ने एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
 
विजय और पुजारा की जोड़ी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी ने भारत के लिए टेस्ट मैचों में किसी भी विकेट के लिए सबसे अच्छी औसत के साथ दो हजार से अधिक रन पूरे किए हैं। विजय और पुजारा की जोड़ी ने टेस्ट मैचों की 37 पारियों में लगभग 66.6 की बेहतरीन औसत से कुल 2466 रन जोड़ लिए हैं। इस साथ ही दोनों ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 
टेस्ट मैचों में बतौर जोड़ी बेहतरीन औसत से रन बनाने के मामले में दूसरा नंबर अब सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर आएगा। जिन्होंने 71 पारियों में 61.4 की औसत से 4173 रन टीम के लिए जोड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर जोड़ी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की है। जिन्होंने 58 पारियों में 60.4 की औसत से कुल 3383 रन बनाये हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »