25 Apr 2024, 10:39:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाकिब अल हसन ने 100वें टेस्ट में किया कमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 11:58AM | Updated Date: Mar 18 2017 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आॅलराउंडरों में से एक शाकिब अल हसन ने 116 रन की जबर्दस्त शतकीय पारी खेलकर बांग्लादेश को उसके 100वें टेस्ट क्रिकेट मुकाबले में में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे दिन शुक्रवार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
 
पी. सारा ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में बांग्लादेश की पहली पारी 134.1 ओवर में 467 रनों पर समाप्त हुई और उसने श्रीलंका पर 129 रनों की बढ़त बनाई। श्रीलंका ने दूसरी पारी में स्टंप तक 13 ओवर में बिना विकेट गंवाए 54 रन बना लिए हैं। श्रीलंका अभी बांग्लादेश की बढ़त से 75 रन पीछे है। दिमुथ करुणारत्ने और उपुल थरंगा 25-25 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका की पहली पारी 338 रनों पर समाप्त हुई थी। 
 
पांचवां टेस्ट शतक 
बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने शतकीय पारी खेलते हुए 116 रनों की पारी में 159 गेंदें खेलीं और 10 चौके लगाए। यह शाकिब का 5वां टेस्ट शतक है। मुसादक हुसैन ने 155 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। कप्तान मुश्फिकुर रहीम ने 81 गेंदों पर 6 चौके लगाते हुए 52 रनों की पारी खेली। शाकिब ने कप्तान मुशफिकुर के साथ छठे विकेट के लिए 92 रन और हुसैन के साथ सातवें विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »