19 Apr 2024, 11:53:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'धोनी' की स्टाइल में जडेजा ने किया रनआउट, देख सब रह गए हैरान!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 11:12AM | Updated Date: Mar 18 2017 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच रांची में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारत का पलड़ा भारी रहा। रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट झटके। हालांकि स्टीव स्मिथ की कप्तानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सभी विकेट गंवाने के बावजूद 451 का बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया।

लेकिन इस मैच में रवींद्र जडेजा ने ऐसा कमाल किया जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। जडेजा ने ना सिर्फ गेंद से बल्कि अपनी फील्डिंग से भी सबका दिल जीता।  पहले दिन जडेजा ने डेविड वॉर्नर का शानदार कैच लपका और पैट कमिंस को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का अंत भी जानदार अंदाज में किया। 

जडेजा की ऐसी फील्डिंग देखकर सभी क्रिकेट फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। दरअसल, जडेजा ने स्मिथ का एक सीधा शॉट रोका और बिना विकेट की ओर देखे विकेट पर थ्रो कर ऑस्ट्रेलिया की पारी पर लगाम लगाया। जडेजा ने बिल्कुल धोनी की तरह जोश हेजलवुड को आउट किया। जडेजा ने बिना देखे शानदार अंदाज में हेजलवुड की गिल्लियां उड़ा दी
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »