25 Apr 2024, 14:33:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उमेश यादव ने किए शतकवीर मैक्सवेल के बल्ले के दो टुकड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 12:46PM | Updated Date: Mar 17 2017 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन जितना उथल-पुथल भरा रहा, दूसरे दिन की शुरुआत उतनी ही मजेदार और रोमांचक रही। दरअसल, दूसरे दिन उमेश यादव की पहली ही गेंद पर ग्लैन मैक्सवेल का बल्ला टूट कर दो टुकड़ों में बंट गया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 91वें और दूसरे दिन के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर तेज गेंदबाज उमेश यादव ने ग्लेन मैक्सवेल का बैट तोड़ दिया। मैक्सवेल के हाथ में केवल बैट का हैंडल रह गया और वह हंसने लगे। उस समय वह 82 रन पर खेल रहे थे। यादव की 137 किमी की रफ्तार वाली यह गेंद अंदर की ओर आई और मैक्सवेल के बैट के ऊपरी हिस्से पर लगी।
 
हालांकि, मैच के पहले ही दिन टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ गई थी। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 39वें ओवर में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। मैच के दौरान फील्डिंग करते समय विराट कोहली के कंधे में चोट लग गई थी। मैच के बाद कोहली ने एमआरआई कराया। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। इसका मतलब ये हुआ कि कोहली सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि धर्मशाला टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »