19 Apr 2024, 16:56:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया के रेनशॉ ने रचा इतिहास, तोड़ा 119 साल पुराना रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 10:23AM | Updated Date: Mar 17 2017 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मैच के पहले दिन आॅस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के ओपनर रेनशॉ ने इतिहास रच दिया। रेनशॉ आॅस्ट्रेलिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 21 वर्ष का होने से पहले 500 टेस्ट रन बना लिए। रांची टेस्ट के पहले दिन रेनशॉ ने 44 रनों की पारी खेली। 
उन्होंने क्लेम हिल का 119 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 
हिल ने 21 वर्ष का होने से पहले 482 रन बनाए थे। रेनशॉ ने 21 वर्ष की आयु से पहले 500 रन बनाकर हिल, डॉन ब्रेडमैन, डग वॉल्टर्स, फिल ह्यूज और स्टेन मेककैब से आगे निकल गए हैं। रेनशॉ 9 दिन बाद 21 वर्ष के हो जाएंगे। यानी धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन रेनशॉ अपना 21वां जन्मदिन मनाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »