18 Apr 2024, 10:30:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली के होटल में लगी आग- बाल-बाल बचे धोनी, खिलाड़ियों की जली किट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 10:08AM | Updated Date: Mar 17 2017 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली में ठहरी हुई झारखंड टीम के होटल में अचानक से आग लग गई। इस होटल में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी ठहरे थे। उन्हें होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। होटल में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि आग लगने के कारण खिलाड़ियों के किट जल गए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। 
 
बता दें कि धोनी यहां झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए आए हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक दिल्‍ली स्थित द्वारिका के वेलकम होटल के एक मॉल में आग लगने की वजह से ये घटना हुई है। दरअसल, होटल भी इस मॉल के पास ही है और वहां से आग धोनी के होटल पहुंच गई। आग लगने की घटना के बाद विजय हजारे ट्रॉफी का आज खेला जाने वाला मैच स्थगित कर दिया है। यह मैच अब शनिवार को खेला जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »