25 Apr 2024, 20:43:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच से पहले टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे टीम इंडिया के खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2017 5:57PM | Updated Date: Mar 15 2017 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच कल से रांची में खेला जाएगा। लेकिन मैच शुरू होने से पहले एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जिसमें भारत के खिलाड़ी बाल-बाल बच गए। हुआ यूं कि, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अभ्यास के बाद जेएससीए स्टेडियम से बस से होटल के लिए रवाना हुए। टीम के साथ सपोर्टिंग स्टाफ भी बस में मौजूद था। बस के रवाना होने के पांच मिनट बाद ही स्टेडियम से सटा एक विशाल पेड़ उसी रास्‍ते पर गिर गया, जिससे टीम इंडिया के खिलाडि़यों की बस गुजरी थी। पेड़ गिरते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »