19 Apr 2024, 18:49:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शशांक मनोहर ने आईसीसी के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2017 1:27PM | Updated Date: Mar 15 2017 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शशांक मनोहर ने आज अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। मनोहर ने निजी कारणों से इस पद से इस्तीफा दिया। वे इस पद पर मई 2016 को निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। ये पहले स्वतंत्र चेयरमैन बने थे। उन्होंने दो साल के लिए इस पद बने रहने के लिए हस्ताक्षर किया था।

पेशे से वकील शशांक मनोहर 2008 से 2011 के बीच पहली बार बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे। अक्टूबर 2015 को जगमोहन डालमिया के निधन के बाद उन्हें फिर बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उसके बाद आईसीसी के अध्यक्ष का चु्नाव लड़ने के लिए बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
 
दो बार रहे BCCI अध्यक्ष
शशांक मनोहर दो बार से बीसीसीआई के चीफ रह चुके हैं। वह पहली बार 2008 में अध्यक्ष बने थे और 2011 तक अध्यक्ष रहे थे। वहीं उसके बाद आईपीएल में फिक्सिंग की चर्चाओं के दौरान उन्हें 2015 में वापिस अध्यक्ष बनाया गया था, वह मई 2016 तक बीसीसीआई अध्यक्ष रहे थे।
 
ठाकुर से लगातार रहा विवाद
शशांक मनोहर का पूर्व बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर से लगातार विवादों का नाता रहा है। ठाकुर ने कहा था कि शशांक ने बीसीसीआई को जब छोड़ा जब वह डूबता हुआ जहाज के कप्तान के रूप में उनकी जरुरत थी। उनके कार्यकाल के दौरान BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के बजट को लेकर सवाल खड़े किये थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »