19 Apr 2024, 22:52:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नौ महीन क्रिकेट से दूर रहेगा आॅस्ट्रेलिया का यह आॅलराउंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 3:06PM | Updated Date: Mar 14 2017 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। चोट के चलते भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज से बाहर हुए आॅस्ट्रेलिया के आॅलराउंडर मिशेल मार्श अपनी चोट की सर्जरी कराएंगे और उनके लगभग नौ महीने तक मैदान से बाहर रहने की संभावना है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मार्श की चोट गंभीर है और उन्हें अपने कंधे की सर्जरी करानी होगी। सर्जनी कराने के कारण मार्श के नौ महीने तक टीम से बाहर रहने की संभावना है। हालांकि उनके इस वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज टेस्ट सीरीज में खेलने की उम्मीद बनी हुई है।
 
स्टार आॅलराउंडर मार्श पिछले कुछ समय से कंधे की चोट से जूझ रहे थे और भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनकी चोट फिर उबर कर आ गई। वह चोट के चलते भारत के खिलाफ सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं। 
 
स्थानीय मीडिया ने बताया कि 25 वर्षीय मार्श के नवंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलने की पूरी संभावना है और इसी के मद्देनजर मार्श इससे पहले अपनी चोट की सर्जरी कराएंगे। भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में मार्श ज्यादा असरदायक नहीं रहे और उन्होंने चार पारियों में बल्ले से 48 रनों का योगदान दिया जबकि गेंदबाजी में उन्हें मात्र पांच ओवर ही फेंकने का अवसर मिल पाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »