25 Apr 2024, 13:18:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उम्र को लेकर भड़के आशीष नेहरा, बोले- आज भी कर सकता हूं ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2017 4:24PM | Updated Date: Mar 13 2017 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आशीष नेहरा की उम्र को लेकर जितनी बार सवाल उठते हैं उतनी ही बार वो टीम में वापसी करते हैं और अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर देते हैं। अब एक बार फिर से आशीष नेहरा गरजे हैं मगर इस बार अपने शब्दों के माध्यम से। उन्होंने कहा कि इस उम्र में भी वो एक तेज गेंदबाज हैं।  
 
नेहरा ने कहा कि मैं इस उम्र में भी (वो अगले महीने 38 वर्ष के हो जाएंगे) तेज गेंदबाज हूं। मैं कभी भी 125 से 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज नहीं रहा। आज भी नई गेंद से मैं 138 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने का लक्ष्य बनाता हूं। हालांकि रफ्तार ही सब कुछ नहीं है लेकिन जरूरत पड़ने पर मैं टी- 20 में भी 140 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »