20 Apr 2024, 12:42:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट की खराब फार्म पर क्‍या बोले ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2017 5:33PM | Updated Date: Mar 12 2017 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आॅस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की मौजूदा खराब बल्लेबाजी फार्म के बारे में कहा कि वह लगातार बल्ले से असफल रहने के कारण हताश से दिख रहे हैं।  भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैचों में रन बनाने के लिए जूझते दिख रहे हैं। 
 
वह पिछली चार पारियों एक भी बार बड़ा स्कोर करने में सफल नहीं रहे हैं। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में शून्य ,13,12 और 15 रन बनाए हैं। हालांकि उनकी खराब फार्म ने उनकी कप्तानी को प्रभावित नहीं किया है। भारत दूसरा टेस्ट मैच जीतकर मेहमान टीम से 1-1 की बराबरी पर है। 
 
पूर्व तेज गेंदबाज जॉनसन ने कहा- निश्चित रूप से विराट एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी मैदान पर प्रतिबद्धता सराहनीय है। वह अब भी मैदान पर आक्रामक हैं लेकिन लगातार रन बनाने में असफल रहने से वह कहीं न कहीं हताश दिख रहे हैं। उनकी लाख कोशिशों के बाद भी उनसे रन नहीं बन पा रहे हैं।
 
मैदान पर दोनों टीमों के कप्तानों के बीच पिछले मैच में तनातनी के बारे में जाॅनसन ने कहा- यह कोई नई बात नहीं है। इस पेशेवर स्तर पर भी खेलते हुए हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और भावुकता वश कभी-कभी खिलाड़ी अपनी सीमा लांघ जाते हैं। खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए और खिलाडि़यों को निश्चित रूप से अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »