25 Apr 2024, 20:08:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फैंस को पसंद नहीं आया 'गब्बर' का नया लुक, जमकर उड़ाया मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2017 11:58AM | Updated Date: Mar 12 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपनी खराब परफॉर्मेंस की वजह से टीम इंडिया की वनडे और टेस्ट क्रिकेट सीरिज से बाहर चल रहे ओपनर शिखर धवन ने सोशल साइट पर अपनी न्यू लुक की फोटो अपलोड की हैं, जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं। 'गब्बर' शिखर धवन को उनके ही फैंस ने ट्रोल कर दिया है। 
दरअसल, शिखर ने शनिवार को अपने न्यू लुक की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिस पर उनका काफी मजाक बन रहा है।
 
एक फैन ने उनके न्यू लुक पर कमेंट किया, अब रोडीज रघु की जगह लेने के लिए तैयार हैं शिखर धवन। कई फैन ने यह भी कहा कि यह न्यू लुक नहीं अच्छा, पहला लुक इससे बेहतर था। उनके अधिकतर फैंस को उनका यह नया लुक पसंद नहीं आ रहा है। इन दिनों टीम इंडिया, आॅस्ट्रेलिया टीम के साथ चार मैचों की सीरिज खेल रही है। इस सीरिज में भारत ने 1-1 से बराबरी कर ली है और इस टेस्ट सीरिज में ओपनर शिखर धवन का चयन नहीं किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »