25 Apr 2024, 17:35:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस एक गलती के कारण 20 मिनट तक रुका रहा NZ-SA टेस्ट का खेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 2:04PM | Updated Date: Mar 11 2017 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डुनेडिन। गलती से फायर अलार्म बजने के कारण न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे दिन के खेल में व्यवधान हुआ। इसकी वजह से 20 मिनटों तक खेल नहीं हो पाया। जब फायर अलार्म बजा, तब दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 6.5 ओवरों में 1 विकेट पर 14 रन बना लिए थे। अलार्म बजने के चंद मिनटों के अंदर ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी स्टेडियम पहुंच गई थी।
 
मामले की जांच होने तक खिलाड़ियों और अधिकारियों को मैदान में भेज दिया गया। यूनिवर्सिटी ओवल मैदान से दर्शकों को बाहर जाने को कह दिया गया। कुछ समय बाद यह साफ हो गया कि यह अलार्म गलती से बजा था तो दर्शकों से वापस स्टेडियम में पहुंचने को कहा गया। मैच रूकने की वजह से कई खिलाड़ी मैदान पर रिलेक्स करने लगे। इस दौरान हाशिम अमला स्ट्रेचिंग करते देखे गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »