26 Apr 2024, 05:21:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बाकी दो टेस्‍ट मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 10:25AM | Updated Date: Mar 10 2017 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की राष्ट्रीय चयन समिति ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची और धर्मशाला में होने वाले शेष दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। आॅलराउंडर हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम से रिलीज कर विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा गया है। भारत ने पुणे में पहला मैच 333 रनों से गंवाने के बाद बैंगलुरु में दूसरा टेस्ट 75 रन से जीतकर चार मैचों की सीरिज में 1-1 से बराबरी की। तीसरा टेस्ट 16 से 20 मार्च तक रांची में और चौथा टेस्ट 25 से 29 मार्च तक धर्मशाला में खेला जाएगा। 

टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे,  करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, जयंत यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »