26 Apr 2024, 01:48:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस PAK क्रिकेटर ने 7 बॉल पर बना डाले 40 रन, और 6 बॉल...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2017 7:12PM | Updated Date: Mar 9 2017 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ल्‍ी। पाकिस्तान टीम के कप्तान मिस्बाह-उल-हक विश्व के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया है। 42 साल के मिस्बाह ने हांगकांग टी20 ब्लिट्स क्रिकेट टूर्नामेंट में हांगकांग आईलैंड टीम की तरफ से खेलते हुए 6 गेंद में छह छक्के जड़ने का कारनामा किया। 

हांगकांग आईलैंड के 19वें ओवर की शुरुआत एश्ले कैडी ने की। मिस्बाह ने उनके ओवर की अगली चार गेंदों को छह रन के लिए भेजकर छह गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा कर दिया। कैडी के इस ओवर की दो गेंदों को मिस्बाह ने फाइन लेग के उपर से छह रनों के लिए भेज दिया। इसके बाद तेज गेंदबाज एश्ले कैडी अपने कप्तान से मशविरा करने पहुंचे। कैडी ने ओवर की तीसरी गेंद की और मिस्बाह ने इस गेंद को भी 6 रनों के लिए भेज दिया। एश्ले कैडी के चहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी। मिस्बाह उन्हें बिल्कुल भी बख्शने के मूड में नहीं थे। उन्होंने चौथी गेंद को भी छह रनों के लिए बाउंड्री लाइन से बाहर भेजकर लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़ने का कारनामा कर दिखाया।
 
इस मुकाबले में अपनी टीम हांगकांग आईलैंड के लिए मिस्बाह-उल-हक ने 37 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली। इसके दम पर आईलैंड ने जगुआर्स के सामने 216 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। मिस्बाह ने अपनी पारी में 7 गगनचुंबी छक्के और चार चौके लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जगुआर्स टीम ने भी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। जगुआर्स के लिए बल्लेबाज जोनाथन फू ने 77 रनों की पारी खेली लेकिन उनका यह प्रयास उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था। इस तरह हांगकांग आईलैंड टीम ने यह मुकाबला 33 रनों से जीत लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »