28 Mar 2024, 20:35:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवी की तरह 6 छक्के लगाने वाला ये कंगारू अब लेगा टीम इंडिया से बदला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2017 2:35PM | Updated Date: Mar 9 2017 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज युवराज सिंह की तरह एक ओवर में 6 छक्‍के लगाने वाले मार्कस स्टोनिस को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। भारत दौरे पर अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए चोटिल मिचेल मार्श की जगह स्टोनिस को टीम में शामिल किया गया है। मार्श कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए। मार्श ने भारत के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में 48 रन बनाए और 5 ओवर गेंदबाजी की थी।
 
स्टोनिस विस्टोटक बल्लेबाजी और उम्दा गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे इसी वर्ष 30 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में शतक लगाने और 3 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने थे। उनके नाबाद 146 रन और 3 विकेट के बावजूद कंगारू टीम को हार मिली थी। 
 
स्टोनिस ने जुलाई 2015 में अनाधिकारिक मैच में एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। उन्होंने नेशनल परफॉर्मेंस स्क्वॉड की तरफ से नेशनल इंडिजिनियस स्क्वॉड के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने पार्टटाइम गेंदबाज ब्रेंडन स्मिथ की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »