28 Mar 2024, 16:14:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रांची टेस्ट से पहले धोनी ने लिया पिच का जायजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2017 10:10AM | Updated Date: Mar 9 2017 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम का दौरा किया जहां 16 मार्च से भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। धोनी को क्यूरेटर के साथ चर्चा करते हुए देखा गया और उन्होंने इस मैदान पर होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों का जायजा लिया। 
 
झारखंड टीम के सूत्रों ने पहले कहा था कि रणजी कप्तान कोलकाता से बीसीसीआई पुरस्कारों के लिए बेंगलुरु जाएंगे लेकिन वह घर लौट आए और उन्होंने स्टेडियम में कुछ समय बिताया। क्यूरेटर एसबी सिंह ने कहा कि वह रूटीन दौरा था और इसका 16 से 20 मार्च के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से कोई लेना देना नहीं है। सिंह ने कहा, जब वह यहां होते हैं तो अक्सर स्टेडियम आते हैं और जिम में काफी समय बिताते हैं। बुधवार को भी इससे कुछ भिन्न नहीं था। उन्होंने विकेट भी देखा और अनौपचारिक बातचीत भी की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »