26 Apr 2024, 04:03:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ये हैं विराट की लाइफ की दो स्पेशल वुमन, इस खास अंदाज में दिया खूबसूरत संदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2017 2:22PM | Updated Date: Mar 8 2017 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मैदान पर आक्रामकता के लिए मशहूर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को सीरीज में बराबरी दिलाने के एक दिन बाद कुछ नए अंदाज में नजर आए और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मां तथा गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के लिए खूबसूरत संदेश देकर दिखा दिया कि वह दिल से कितने विनम्र हैं।
 
विराट ने आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी मां और बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का के साथ तस्वीरें साझा कीं और उनके लिए अपना संदेश दिया। 28 वर्षीय बल्लेबाज ने लिखा- सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई, लेकिन मेरा यह संदेश मेरी जिंदगी में शामिल दो सबसे मजबूत महिलाओं के लिए हैं।
 
उन्होंने कहा- मेरी मां जिन्होंने हमेशा मुश्किल परिस्थितियों में हमारे परिवार का ध्यान रखा और अनुष्का जो हमेशा विषम परिस्थितियों के बावजूद सच के साथ खड़ी रहीं हैं और परंपराओं को बदल रही हैं। भारतीय कप्तान विराट हमेशा खेल के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं और खासतौर पर उनके बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का के साथ रिश्ते को लेकर वह खुलकर बात करते हैं।
 
विराट हमेशा ही अनुष्का के साथ अपनी तस्वीरें सोशल साइट पर पोस्ट करते रहते हैं जबकि अनुष्का भी उनके साथ अलग-अलग जगह क्रिकेट दौरों पर साथ दिखती हैं। हालांकि इन दिनों वह अपनी फिल्म फिलौरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन फिर भी अभिनेत्री विराट के लिए समय निकाल लेती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »